Scholar / Kavi Parichay

Kavi Aswal

कवि असवाल

कवि असवाल का जन्म गोलाराड वंश में हुआ था। इनके पिता का नाम लक्ष्मण था। यह आचार्य प्रभाचंद्र, पद्मनंदी, शुभचंद्र आचार्य आदि की परंपरा में स्वयं को स्वीकार करते थे। इनका समय 15 वी शताब्दी है। इनकी एक मात्र रचना पासणाह चरिउ प्राप्त होती है। इसमें कवि ने मरुभूति और कमठ, सदाचार अत्याचार आदि की चर्चा करते हुए भगवान पारसनाथ के जीवन चरित्र का वर्णन किया है।